पदमेश न्यूज़, बालाघाट।नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का सरकार के खिलाफ लगातार आक्रामक रूप में दिखाई दे रही है। जहां पिछले दिनों नगर के काली पुतली चौक में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करने के बाद अभी इसी मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में एक मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष संजय उइके के नेतृत्व में किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया है, तो वहीं उन्होंने इस मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांगती है। कांग्रेसियों का यह विरोध प्रदर्शन शनिवार की शाम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रारंभ हुआ, जहां से एक मशाल रैली निकाली गई, इस रैली में शामिल कांग्रेस के विधायको सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हनुमान चौक पहुंचे, जहां कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए उन मशालों का दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों पर निशाना चाहते हुए जमकर निंदा की, तो वहीं पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इस मामले में दोषी सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वहीं उन्होंने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने पर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दी है।
इन मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन
कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर के हनुमान चौक में किए गए इस विशाल मशाल प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को प्रमुख 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया है जिसमें कांग्रेसियों द्वारा वर्तमान में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा लिए जाने, नीट पेपर लिक मामले की मध्यप्रदेश उच्चतम् न्यायालय की निगरानी में जांच कराने, सी.बी.आई. के द्वारा गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों को प्रोलिग्राम टेस्ट कर इस घोटाले में लिप्त राजनैतिक व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर कड़ी सजा दिलाने, एन.टी.ए. को बर्खास्त कर जिम्मेदारो पर वैधानिक कार्यवाही करने औऱ लगातार बढ़ती जा रही महंगाई पर काबू किए जाने की मांग की है ।वहीं उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सड़को पर उतरकर बड़ा आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।
लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में
प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियो द्वारा बताया गया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में केन्द्र की मोदी सरकार के राज में लगातार पेपर लिक होने से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड हो रहा है।वही पेट्रोलियम मंत्री के द्वारा 3-3 रूपयें पेट्रोल-डीजल के दामों को बढाकर आम आदमी को महंगाई की ओर ले जाने का काम किया जा रहा है।जिसको लेकर बी.जी.पे. सरकार के विरोध में बालाघाट जिला कांग्रेस कमेटी ने विशाल मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। देश के सबसे महत्वपूर्ण शिक्षण संस्था नीट जो कि मेडिकल छात्र-छात्राओं के सिलेक्शन से संबंधित परीक्षाएं ली जाती है इन नीट के एन.टी.ए., एजेंसी के द्वारा लगातार पेपर लिक हो रहे है। जिसमें लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य आज वर्तमान दिनांक तक अंधकारमय हैं। केन्द्र की मोदी सरकार सिर्फ शिक्षा का व्यवसायीकरण करने के लिए लगी हुई और प्राईवेटीकरण संस्थाओं को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि युवाओं के साथ बहुत बडा खिलवाड है।
आपदा में अवसर तलाश रही मोदी सरकार
बताया गया कि आपदा में अवसर की तलाश करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा गरीब जनता के साथ खिलवाड करने का कार्य किया जा रहा है और आम जनता पर महंगाई की मार लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल में 3-3 रूपयें के दाम बढाकर लगातार आम जनता को परेशान करने का काम किया जा रहा है। केन्द्र सरकार का यह निर्णय तब आया जब हाल ही में कई राज्यों के चुनाव संपन्न हुए है और इन राज्यों में खर्च हुई राशि का भुगतान देश की जनता को भुगतना पड रहा है।










































