पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार केशव न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

0

बालाघाट/ मलाजखंड पुलिस ने पत्नी की हत्या के करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी केशव पिता धनीराम धुर्वे 50 वर्ष ग्राम बाकीगुड़ा निवासी को बैहर की अदालत में पेश कर दिए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है। इस आरोपी ने शराब पीने के लिये रुपये नहीं देने पर पत्नी धुर्वे 46 वर्ष की गला दबाकर एवं डंडे से वार कर हत्या कर दी थी।

मलाजखंड पुलिस के अनुसार 21 मई को ग्राम बाकीगुड़ा में 46 वर्षीय नीलू धुर्वे की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिली थी। मौके पर एफएसएल और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से दम घुटने और सिर में गंभीर चोट लगने से होना पाई गई।

पूछताछ में मृतका के पति केशव धुर्वे ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे थे। मना करने पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने पहले पत्नी का गला दबाया और फिर पास रखे लकड़ी के डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को कमरे में बिस्तर पर लिटा दिया ताकि को शक न हो।पुलिस ने आरोपी केशव धुर्वे को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और अन्य सामग्री जप्त कर ली है। 24 मई को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे बैहर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here