पाकिस्तानी एक्ट्रेस दानानीर मोबीन ने ‘देवदास’ को ओवर रेटेड और बकवास फिल्म कहा है। उन्होंने सवाल भी उठाया कि इसे आज भी क्लासिक क्यों माना जाता है। इस पर सवाल उठाते हुए वो एक ऑनलाइन बहस में पड़ गई हैं। मैशन के साथ एक बातचीत के दौरान किया गया उनका कमेंट तुरंत वायरल हो गया और फिल्म के फैंस ने जमकर क्लास लगाई।
संजय लीला भंसाली की निर्देशित 2002 की इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित लीड रोल्स में थे। वर्षों से, इसके गाने, सीन्स, एक्टिंग और इमोशनल कहानी के कारण इसके फैंस की संख्या बहुत बढ़ गई और इसे आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है।
‘देवदास’ को कह दिया शराबखोरी
लेकिन दानानीर को इस फिल्म की लोकप्रियता में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखती। जब उनसे पूछा गया कि उनकी नजर में कौन सी क्लासिक फिल्म जरूरत से ज़्यादा सराही गई है, तो उन्होंने देवदास का नाम लिया और कहा, कहानी क्या है? एक शराबी है, एक आत्मसम्मान खोई हुई औरत है, एक पिता है और एक औरत है जिसे उस आदमी पर थोपा जाता है… आखिर हो क्या रहा है और यह क्लासिक क्यों है?










































