पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से की बात, बोले-ऊर्जा और महत्वाकांक्षा देखकर बहुत प्रभावित हुआ

0

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स के साथ बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने बातचीत का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि भारत के सबसे होनहार स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात हुई। हमेशा की तरह, उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा देखकर बहुत प्रभावित हुआ। आपको उनकी सोच और सकारात्मक नजरिया जरूर पसंद आएगा। मुझे जरूर बताइए, भारत के स्पेस सफर के बारे में आपको सबसे ज़्यादा क्या उत्साहित करता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here