पदमेश न्यूज़, बालाघाट।पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बेहताशा वृद्धि, स्मार्ट मीटर पर रोक और ईव्हीएम हटाने सहित अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। इसके पहले चरण के तहत 12 मई मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी द्वारा नगर के अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।जहां उन्होंने पेट्रोल डीजल सहित रसोई का गैस के दाम को आधे करने, जीएसटी सहित अन्य लगने वाले टैक्सों को हटाने, सभी चुनाव में ईव्हीएम को बैन करने,और स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व की भांति पारदर्शी मीटर लगाए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई है। अपनी प्रमुख 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री कौरव को ज्ञापन सौंपकर, स्मार्ट मीटर के विरोध में लालटेन भेंट कर समस्त मांगे जल्द से जल्द पूरी कराए जाने की गुहार लगाई है तो वही उन्होंने तीनों चरणों के बाद भी मांग पूरी न होने प्रदेश संगठन के आह्वान पर सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।
हाथों में लालटेन लेकर किया प्रदर्शन, अधिकारी को सौपी लालटेन
राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण के तहत नगर के अंबेडकर चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ईरान और इजरायल -अमेरिका के बीच जारी जंग में भारत की विदेश नीति को गलत बताते हुए इसके खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की, तो वहीं उन्होंने अपनी इन्ही मांगो को लेकर 20 मई को रसोई गैस के दामो के खिलाफ चूल्हा जलाओ आंदोलन कर, तीसरे चरण के तहत 31 मई को पेट्रोल डीजल गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दे धक्का आंदोलन किए जाने की बात कही हैं।जिन्होंने इन तीन चरणों के तहत मांग पूरी न होने पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाने की चेतावनी दी है।मंगलवार को आयोजित आंदोलन के प्रथम चरण के तहत पदाधिकारियो ने हाथों में लालटेन लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा है। आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बहुजन मुक्ति पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह नागपुरे,जिला अध्यक्ष हीरालाल भगत ,प्रभारी अध्यक्ष सदाशिव हरिनखेडे,भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रभारी एवं बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के प्रदेश प्रभारी रामदास ठवकर राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिलाध्यक्ष सुशील कुशराम, उपाध्यक्ष केवलसिंह उईके, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विकास खांडेलकर, भारत मुक्ति मोर्चा कार्यकारी जिलाअध्यक्ष विमल कुमार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारी तहसील अध्यक्ष रघुनाथ यादव, भारत मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता सूरज बारेकर, श्री लिल्हारे व श्री पटले सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इन मांगो को पूरा करने की लगाई गुहार
उक्त धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शनकारियो द्वारा स्मार्ट मीटर की जगह पूर्व की भांति पारदर्शी मीटर लगाए जाने, विद्युत सप्लाई के बगैर स्मार्ट मीटर द्वारा उपभोक्ता के ऊपर जो बिजली बिल थोपा गया है उस बिल का पैसा उपभोक्ताओं को वापस करने,स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता का आर्थिक नुकसान व शोषण किया गया है, इसीलिए स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को अप्रूवल करने वाले चेयरमैन एवं केबिनेट के जिम्मेदारो पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, घरेलू गैस 400रु में और कमर्शियल गैस 700रु में उसे भुगतान को उपलब्ध कराने ,घरेलू एवं कमर्शियल गैस की कालाबाजारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, एजेंसी और एजेंटों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, कमर्शियल गैस की आपूर्ति ना के कारण होटल ढाबा एवं रेस्टोरेंट बंद थे,जिससे संबंधित होटल ढाबा एंड रेस्टोरेंट मालिकों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है उसकी भरपाई करने, वर्षों से इन जगहों पर काम करने वाले श्रमिकों व मालिको को जो नुकसान पहुँचा है उसका मुआवजा दिए जाने और लगातार बढ़ती जा रही पेट्रोल डीजल की कीमतों को आधा किए जाने, ईव्हीएम पर बैन लगाने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की गुहार लगाई गई है।
ईव्हीएम से वोटों की, तो स्मार्ट मीटर से यूनिट की कर रहे चोरी- नगपुरे
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह नगपुरे ने बताया कि जिस तरह से ईव्हीएम से वोटो की चोरी की जा रही है, उसी प्रकार स्मार्ट मीटर से बिजली यूनिट की चोरी हो रही है, लोगों की बिना मर्जी के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है और उपभोक्ताओं के जेबो में लूटा जा रहा है। स्मार्ट मीटर में सीम होने से यूनिट की बढ़ोत्तरी की जा रही है, हमारी मांग है कि सरकार, स्मार्ट मीटर लगाने की व्यवस्था को बंद कर पुराने मीटर को लगाने का आदेश जारी करें। उन्होंने बताया कि कुल 15 सूत्रीय मांगो को लेकर बहुजन मुक्ति मोर्चा चरणबद्व आंदोलन कर रहा है, आगामी 20 मई को चूल्हा जलाओ आंदोलन किया जाएगा।क्यो की देश में बढ़ते घरेलु और कमर्शिलय रसोई गैस के दामों के कारण, अब लोगों के सामने चूल्हा जलाने जैसी ही स्थिति आ गई है। जबकि 31मई को आंदोलन के अंतिम चरण में बढ़ते पेट्ररोलियम पदार्थ के दामों के खिलाफ दे धक्का आंदोलन किया जाएगा।
युद्ध के बीच सरकार की गलत विदेश नीति- हीरालाल
जिला अध्यक्ष हीरालाल भगत ने बताया कि स्मार्ट मीटर के विरोध में आज कलेक्ट्रेट में लालटेन भेंट की गई है क्योंकि स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिजली बिल आ रहे हैं, हर चीज में महंगाई बढ़ रही है, आने वाले समय में लालटेन की जरूरत हर किसी को पड़ेगी, इसलिए लालटेन भेट की गई। इसके दूसरे चरण के तहत गैस सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए चूल्हा जलाओ आंदोलन किया जाएगा ,तो वहीं तीसरे चरण में दे धक्का आंदोलन कर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जीएसटी सहित अन्य प्रकार के टैक्स सरकार द्वारा लगाए जा रहे हैं जिससे कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है, यदि यह टेक्स घटा दिए जाए तो 30 से 35रु लीटर पेट्रोल डीजल मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि युद्ध के बीच सरकार की विदेश नीति गलत है यह बुद्ध का देश है यहां शांति की बात होनी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री युद्ध के 1 दिन पूर्व इसराइल गए हुए थे, जबकि इजरायल हमारा हितौशी देश नहीं है उसी की वजह से युद्ध शुरू हुआ और ऐसे हालात बने, इसके अलावा हमारे अन्य मांगे हैं जिसको लेकर ज्ञापन सौपा गया है।










































