प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर

0

लालबर्रा रोड स्थित ग्राम मिरेगांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए पहले लालबर्रा अस्पताल में भर्ती किया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। दोनो घायल नरेंद्र पिता लक्ष्मण वैध 35 वर्ष ग्राम नाटा थाना परसवाड़ा निवासी तथा राकेश पिता ज्ञान सिंह वरकड़े 24 वर्ष मानुटोला ग्राम कंजई लालबर्रा निवासी बताए गए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल बालाघाट में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश वरकड़े मजदूरी का कार्य करता है। उसकी शादी पिछले महीने ही हुई है। हाल ही में वह मजदूरी करने भंडारा-तुमसर क्षेत्र गया हुआ था। 5 जून को वह मोटरसाइकिल से भंडारा से वारासिवनी पहुंचा और वहां से लवादा होते हुए अपने घर मानुटोला लौट रहा था। वहीं नरेंद्र वैध, जो अपने गांव के कोटवार बताए जा रहे हैं। वह मोटरसाइकिल से मिरेगांव स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान 3 बजे करीब ग्राम मिरेगांव के पास दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल लालबर्रा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेज दिया गया। दोनों के इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here