फोटो शेयर करने की टेंशन खत्म, ये सेटिंग हल कर देगी समस्या, अपने-आप आपके दोस्त-परिवार को मिल जाएंगी तस्वीरें

0

आजकल स्मार्टफोन के जमाने में चाहे कोई भी मौका है, सब लोग स्मार्टफोन्स से फोटो क्लिक करते हैं। लेकिन इसके बाद शुरू होता है सबसे बोरिंग काम। दूसरों को फोटो शेयर करना। परिवार का कोई ना कोई सदस्य लगातार आपसे फोटो भेजने के लिए कहता रहता है, जिससे आपकी गैलरी एक फॉरवर्डिंग स्टेशन की तरह बन जाती है। अलग-अलग ऐप्स पर एक ही फोटो बार-बार भेजने से ना सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि कंफ्यूजन भी दूर होता है।

इस समस्या को खत्म करने का एक स्मार्ट और आसान तरीका है। गूगल फोटोज में एक पार्टनर शेयरिंग फीचर्स मिलता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप किसी एक भरोसेमंद व्यक्ति जैसे पति/पत्नी या भाई-बहन के साथ अपनी चुनिंदा फोटोज या फिर सारी फोटोज को अपने आप यानी ऑटो-शेयर कर सकते हैं। आइये, इस फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका जानता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here