बाड़ी विवाद के चलते अधेड़ ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीरप्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए किया गया जिला चिकित्सालय रिफर

0

पद्मेश न्यूज लालबर्रा। नगर मुख्यालय से लगभग ७ किमी दूर ग्राम पंचायत देवरी में बाड़ी के विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक का सेवन करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीडि़त को गंभीर हालत में लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय किया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकवरी के ग्राम देवरी निवासी ५८ वर्षीय महेतलाल सोनेकर का पिछले १५ दिनों से उनके पड़ोसी रमेश ग्वालवंशी के साथ बाड़ी को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि महेतलाल और रमेश की बाड़ी एक-दूसरे से सटी हुई है, जिस पर रमेश कथित तौर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लगातार तनाव बना हुआ था। मंगलवार की शाम को एक बार फिर दोनों के बीच बाड़ी को लेकर तीखी बहस और विवाद हुआ। पड़ोसी रमेश द्वारा अत्यधिक विवाद किये जाने से मानसिक तनाव में आकर महेतलाल सोनेकर ने गुस्से में कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। दवाई के असर से महेतलाल कुछ ही देर में बेसुध हो गया। वहीं महेतलाल को बेसुध देख परिजन घबरा गये और उन्हें तत्काल लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पीडि़त का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि कीटनाशक के अत्यधिक असर और गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया है। फिलहाल पीडि़त की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बेटे ने की सख्त कार्यवाही की मांग

इस पूरे मामले में पीडि़त के बेटे चंद्रप्रकाश सोनेकर ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चंद्रप्रकाश ने बाड़ी पर अवैध कब्जे का प्रयास करने, लगातार विवाद कर मानसिक प्रताडऩा देने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पड़ोसी रमेश ग्वालवंशी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

बाईट – चंद्रप्रकाश सोनेकर बीमार व्यक्ति का – बेटा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here