बालाघाट नगर के एक युवक ने मंडला जिले में की फांसी लगाकर आत्महत्या

0

बालाघाट नगर के एक युवक ने मंडला जिले में फांसी लगाकर सुसाइड कर कर लिया ।वहीं इस युवक ने अपने मोहल्ले के ही एक शिक्षक एक डॉक्टर सहित 5 लोगों के विरुद्ध मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। किंतु इस घटना को 3 माह हो चुके हैं। मंडला पुलिस अभी तक इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक युवक चन्द्रशेखर उर्फ पवन आहूजा पिता हेमचंद आहूजा 28 वर्ष वार्ड 32 बालाघाट निवासी है और यह युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जिसे आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में उसी के मोहल्ले के शिक्षक कैलाश नंदनवार डॉ शिवानी निषाद के अलावा रानी रानी निषाद कैलाश नंदनवार की पत्नी श्रीमती अनीता नंदनवार और तीजन कुशराम के विरुद्ध मंडला जिले के बम्हनी बंजर पुलिस थाना में धारा 306 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 32 में पवन आहूजा अपनी मां शांति आहूजा और पिता हेमचंद आहूजा के साथ रहता था पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था जो इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। बताया गया है कि बालाघाट में उसके पड़ोसी शिवानी निषाद रानी निषाद कैलाश नंदनवार अनीता नंदनवार तीजन द्वारा पवन और उसकी मां शांति आहूजा से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते थे शांति आहूजा और उसके बेटे पवन आहूजा के विरुद्ध इन पड़ोसियों द्वारा पुलिस में झूठे मामले दर्ज करवाए थे। शिवानी द्वारा पवन को बलात्कार के केस में फंसा कर उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी जा रही थी। जिससे पवन आहूजा मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। पिछले वर्ष दिसंबर माह में पवन आहूजा इंदौर में रहकर पीएससी की पढ़ाई कर रहा और उसका पिता हेमचंद आहूजा मंडला जिले के बम्हनी बंजर में रहकर अपने दोस्त अनीश मेमन के साथ काम करता था। पवन आहूजा एक माह से अपने पिता हेमचंद आहूजा के साथ बम्हनी बंजर में रह रहा था और पढ़ाई कर रहा था। 18 दिसंबर 2022 को हेमचंद आहूजा आधार कार्ड के लिए बालाघाट आ गया था ।बम्हनी बंजर में उसका बेटा पवन आहूजा था। 20 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे हेमचंद आहूजा बालाघाट से बम्हनी जा रहा था। तभी 9 बजे पवन का फोन आया कि पापा आप कहां तक पहुंचे। हेमचंद ने उसे बताएं कि मैं लामता पार हो गया हूं। 11 बजे करीब हेमचंद आहूजा बम्हनी पहुंचे ।अपने कमरे में गया देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था बेटे पवन को आवाज लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला, फोन लगाया तो फोन भी नहीं उठाया, तब हेमचंद आहूजा ने पड़ोस के लोगों को बुलाया और जोर से दरवाजा खोला तो देखा लड़का पवन आहूजा पंखे में चादर से फंदा लगाकर फांसी पर लटका हुआ था। जिसकी मौत हो चुकी थी इस घटना की रिपोर्ट हेमचंद आहूजा ने पुलिस थाना बम्हनी बंजर में की थी।बम्हनी पुलिस ने मृतक चंद्रशेखर उर्फ पवन आहूजा की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिये। पंचनामा कार्रवाई के दौरान पवन आहूजा के पेंट के बाय जेब से एक लाल स्याही से लिखा हुआ पत्र हिंदी में लिखा हुआ जप्त किया था। जप्त किये गए सुसाइड नोट में पवन आहूजा ने डॉ शिवानी निषाद रानी निषाद कैलाश नंदनवार अनीता नंदनवार तीजन के द्वारा की जाने वाली शिकायतों मुकदमा धमकियों और डॉ शिवानी द्वारा बलात्कार के केस में फंसाने वाली धमकी प्रताड़ना की वजह सेआत्महत्या करने का उल्लेख सुसाइड नोट में किया गया था। मर्ग जांच में मृतक पवन आहूजा की मां शांति आहूजा , पिता हेमचंद आहूजा और अन्य गवाहों के कथन लिए गए। जिसने पाया गया कि पवन आहूजा अपने पड़ोसियों के द्वारा किए जाने वाले झूठे मामलों, बलात्कार की धमकी, शिकायतों की वजह से मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित था। मृतक पवन के संबंध में बालाघाट कोतवाली से दस्तावेज प्राप्त किए गए। संपूर्ण मर्ग जांच में पाया गया कि पवन आहूजा अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित था ।पड़ोसियों शिवानी निषाद, रानी निषाद, कैलाश नंदनवार उसकी पत्नी अनीता नंदनवार और तीजन द्वारा लगातार की जाने वाली शिकायतों मुकदमा और धमकियों की वजह से मानसिक रूप से प्रताड़ित था उन्हें कारणों से पवन आहूजा द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बम्हनी बंजर पुलिस ने मर्ग जांच में आए तथ्यों मौखिक साक्ष्य, कथन साक्ष्य सुसाइड नोट ,दस्तावेजों के आधार पर शिवानी निषाद रानी निषाद कैलाश नंदनवार उसकी पत्नी अनीता नंदनवार और तीजन के विरुद्ध धारा 306 34 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू किया है ।किंतु इस घटना को 3 माह बीत जाने के युवक पवन को को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सभी आरोपी फरार है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा-उपनिरीक्षक बकर खान पुलिस थाना बम्हनी बंजर मंडला

इस मामले की जांच कर रहे हैं पुलिस थाना बम्हनी बंजर के उपनिरीक्षक बकर खान ने पद्मेश न्यूज़ को दूरभाष बताये कि पवन आहूजा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में डॉ शिवानी निषाद शिक्षक कैलाश नंदनवार रानी निषाद कैलाश नंदनवार की पत्नी अनीता नंदनवार और तीजन कुशराम सभी वार्ड नंबर 32 बालाघाट निवासी के विरुद्ध धारा 306 34 भादवी के तहत अपराध दर्ज है और अपराध दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here