बालाघाट : बेटी के घर आये पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

बिरसा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पिपरटोला  में छत्तीसगढ़ राज्य से बेटी के घर आए एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शेर सिंह पिता चेतराम यादव 53 वर्ष ग्राम गोपालटोला थाना सालेवाड़ा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ निवासी है। जिसकी फांसी पर लटकी हुई लाश उसकी बेच के घर से बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरसिंह यादव अपने गांव गोपालटोला सालेवाडा में खेती किसानी करता था। जिसके परिवार में तीन बेटा और एक बेटी है। पत्नी की मौत हो चुकी है। शेरसिंह की बेटी का ससुराल ग्राम पीपरटोला का है। बताया गया है कि शेरसिंह के तीनों बेटे कमाने खाने बाहर चले गए हैं। शेरसिंह अपने घर में अकेला रहता था। बताया गया है कि शेरसिंह कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ था और वह शराब पीने का आदी था। 6 जुलाई को शेरसिह अपनी बेटी के गांव पीपरटोला आया था और रात में वहीं रुका था। 7 जुलाई को शेरसिंह अपनी बेटी के घर पीपरटोला में था।

जिसकी बेटी दामाद अपने बेटे का इलाज करवाने मानेगांव आ गए थे। 2 बजे जब शेरसिंह की बेटी अपने पति गौचरण यादव के साथ घर पहुंची देखी घर के सामने का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था। बेटी समझी कि पिताजी अंदर सो रहे होंगे। किंतु आवाज देने पर भी शेरसिंह नहीं उठा तब दरवाजे को धक्का देने पर दरवाजा खुला। देखे मकान के अंदर म्याल में शेरसिंह फांसी पर लटका हुआ था। शेरसिह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट उसके दामाद गौचरण यादव 32 वर्ष ने पुलिस थाना बिरसा में की थी। जहां से प्रधान आरक्षक कलीराम उइके कि ने ग्राम पीपरटोला पहुंचकर गौचरण के घर के अंदर से उसके ससुर शेरसिंह यादव की फांसी पर लटकी हुई लाश बरामद की और पंचनामा करवाई पश्चात लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए। संभावना व्यक्त की गई है कि शेर सिंह ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आगे मर्ग जांच प्रधान आरक्षक कलीराम उइके द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here