Celina Jaitly Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली (Celina Jaitly) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सेलिना और उनके पति के बीच नफरत की दीवार खड़ी हो गई है। सेलिना और पीटर हाग (Peter Haag) तलाक ले रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सेलिना का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर पक्का आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए नजर डालते है सेलिना के वीडियो पर…
सेलिना जेटली ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के साथ चल रहे तलाक मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रिया में कोर्ट की सुनवाई के दौरान उन्हें बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक समय बताया। सेलिना का आरोप है कि कोर्ट में वादा किए जाने के बावजूद उन्हें अपने बेटों से मिलने नहीं दिया गया। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रिया से एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर नजर आईं। उन्होंने दावा किया कि उनके बच्चों को किसी दूसरी जगह ले जाया गया था और उनसे मिलने नहीं दिया गया। सेलिना ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बच्चों को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है ताकि उनकी शादी से पहले की संपत्ति उनसे छीनी जा सके। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अलग होना चाहती थीं, लेकिन उनकी हर कोशिश के बदले उनसे उनकी संपत्ति को लेकर अनुचित मांगें की गईं। सेलिना ने बताया कि उन्होंने अपने पति के करियर के लिए भारत छोड़कर दुबई, सिंगापुर और ऑस्ट्रिया जैसे कई देशों में रहकर परिवार संभाला। उन्होंने अकेले बच्चों की परवरिश की और हमेशा अपने पति का साथ दिया, लेकिन बदले में उन्हें मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।










































