बोनी कपूर ने PM मोदी की तारीफ में कहा- मौजूदा हालात को वे बहुत अच्छे से संभाल रहे, भारत में रहने पर है गर्व

0

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस तारीफ के साथ कहा है कि उन्हें भारत में रहने पर गर्व महसूस होता है। फिल्म प्रड्यूसर ने चुनौतीपूर्ण समय में सरकार के मजबूत नेतृत्व को लेकर भी आभार जताया है।

पिछले दिनों बोनी कपूर दिल्ली में हरिंदर सिंह सिक्का की किताब ‘द चाबीमास्टर’ के लॉन्च पर मौजूद थे। इसी मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके सशक्त नेतृत्व के लिए सफल बताया।’मुझे भारत पर गर्व है और भारतीय होने पर गर्व है’

बोनी कपूर ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे डिफेंस, पूरे देश और हर चीज का प्रबंधन करने वाले पर गर्व है। मुझे भारत पर गर्व है और भारतीय होने पर गर्व है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे समय में जी रहा हूं जहां हम सुरक्षित हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक सफल नेता हैं और उन्होंने कोविड, युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर, पुलवामा, उरी या किसी भी अन्य संकट के दौरान देश का बखूबी नेतृत्व किया है। मौजूदा हालात को भी वे बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। पूरी दुनिया देश और मानवता के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करती है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here