‘भारत के लिए हमारा फोकस नहीं बदला, टैबलेट और IoT इकोसिस्टम को करेंगे मजबूत’: वनप्लस

0

Oneplus ने नवभारत टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में भारत से विदाई की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा है कि भारत उसके लिए अहम बाजार बना हुआ है। हमारा फोकस नहीं बदला है।भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच वनप्लस अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी के भारत कारोबार को लेकर तरह तरह की चर्चाएं रही हैं। वनप्लस का कहना है कि भारत उसके लिए अहम बाजार बना हुआ है और उसका फोकस स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट, ऑडियो और कनेक्टेड डिवाइसेज का इकोसिस्टम मजबूत करने पर है। नवभारत टाइम्स से खास बातचीत में वनप्लस इंडिया के डायरेक्टर, सेल्स एंड अफोर्डेबिलिटी, राहुल अरोड़ा ने भारत में कंपनी की रणनीति को लेकर विस्तार से बात की।

1. भारत में वनप्लस की मौजूदगी को लेकर काफी चर्चा हुई है। मौजूदा बाजार में आप ब्रांड की स्थिति को किस तरह देखते हैं और भारतीय ग्राहकों को क्या संदेश देना चाहेंगे?

हम इस पर पहले भी अपनी बात स्पष्ट कर चुके हैं और हमारा संदेश आज भी वही है, वनप्लस इंडिया में कारोबार सामान्य रूप से जारी है। हमारा पूरा फोकस ग्राहकों, प्रोडक्ट्स और भारतीय बाजार के प्रति प्रतिबद्धता पर है। पिछले कुछ महीनों में हमने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, यह केवल स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि टैबलेट और ऑडियो जैसे IoT सेगमेंट में भी हुआ है। अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में हमारा पोर्टफोलियो स्पष्ट है, ₹50,000 से ऊपर फ्लैगशिप पोर्टफोलियो, ₹25,000 से ₹50,000 के बीच Nord सीरीज और इससे नीचे हाल में पेश की गई N Series मौजूद है। IoT पोर्टफोलियो भी बढ़ रहा है। इसमें OnePlus Pad 4, OnePlus Pad Go 2, OnePlus Pad Lite, OnePlus Nord Buds 4 और OnePlus Nord Buds 4 Pro शामिल हैं। हमने ग्राहकों के ओवरऑल ओनरशिप एक्सपीरियंस को भी मजबूत किया है।2. ₹20,000 से ₹40,000 का स्मार्टफोन सेगमेंट भारत में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी सेगमेंट्स में से एक बन गया है। मौजूदा बाजार परिस्थितियों के बीच वनप्लस इस सेगमेंट को लेकर अपनी रणनीति कैसे आगे बढ़ा रहा है?

₹20,000 से ₹40,000 का सेगमेंट स्मार्टफोन बाजार की सबसे डायनैमिक कैटेगरी में से एक बना हुआ है। ग्राहक केवल स्पेसिफिकेशंस के आधार पर फोन नहीं चुन रहे हैं। खासकर Gen Z के ग्राहक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बैटरी, लंबे समय तक चलने वाली ड्यूरेबिलिटी और ऐसा ओवरऑल ओनरशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, जो लंबे समय तक वैल्यू दे। हमारी रणनीति का फोकस भी इन्हीं जरूरतों पर है। पिछले एक साल में हमने अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक स्पष्ट पोर्टफोलियो बनाए रखा है और इस सेगमेंट में उपयोगी इनोवेशन लाना जारी रखा है। हमने OnePlus N6 और OnePlus N6x को पेश कर पोर्टफोलियो का और विस्तार किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक OnePlus का अनुभव पहुंच सके। CyberMedia Research के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, H1 2026 में ₹25,000 से ऊपर के सेगमेंट में OnePlus ने सालाना आधार पर 65% की ग्रोथ दर्ज की। यह हमारे पूरे पोर्टफोलियो को मिल रही मजबूत ग्राहक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here