बालाघाट
जिले के अलग-अलग क्षेत्र में जंगली सूअर और भालू के हमले में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल जिनमें मंजू लता पति रमेश हरिनखेडे 40 वर्ष ग्राम एकाटोला पिपरिया थाना वारासिवनी और धनीराम पिता हीरासिंह धुर्वे 33 वर्ष ग्राम अडोरी थाना मलाजखंड निवासी है। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनीराम धुर्वे ग्राम अडोरी निवासी खेती किसानी और मजदूरी करते हैं।17 मई की सुबह 6:00 बजे धनीराम अपनी पत्नी कालो बाई और गांव के अन्य लोगों के साथ ग्राम माड़ी जंगल तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए थे ।6:30 बजे जब दोनों पति-पत्नी जब अलग-अलग तेंदूपत्ता तोड़ रहे थे तभी भालू ने धनीराम पर हमला कर दिया और उसके दाहिने हाथ की कलाई को पड़कर खींचने लगा था। तभी धनीराम ने भालू एक जबरदस्त पैर मार कर अलग किया। इसी दौरान धनीराम के चिल्लाने पर वहा पता तोड़ रहे गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। जिन्होंने भालू को भगाया। भालू के हमले में धनीराम घायल हो गया था। जो अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा ।जिसे 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।
इंकाटोला पिपरिया निवासी मंजूलता हरिनखेड़े अपने परिवार के साथ खेती किसानी करती है।16 मई को सुबह 7:00 बजे मंजू लता गांव के लोगों के साथ अपने गांव का जंगल तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। जब वह 9:00 बजे तेंदूपत्ता तोड़ रही थी। तभी अचानक जंगली सूअर ने उसे पर हमला कर दिया। जंगली सूअर के हमले में मंजुलता वहीं पर गिर गई। जिसके चिल्लाने पर तेंदू पत्ता तोड़ रहे लोग दौड़े और जंगली सूअर को भगाएं जंगली सूअर के हमले में मंजू लता घायल हो गई थी। घायल मंजू लता को गांव के लोगों ने घर लाये। जिसे उसके पति ने मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया।










































