नई दिल्ली: अगले महीने यानी मई में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है। मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो बैंक जाने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि कहीं उस दिन बैंक में छुट्टी तो नहीं है। मई में बुद्ध पूर्णिमा, महाराष्ट्र दिवस और बकरीद जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। देश भर के बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। ऐसे में इस दिन भी बंद रहते हैं।
मई में बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर
1 मई (शुक्रवार): इस दिन महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस हैं। इस मौके पर मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, दिल्ली और कई अन्य राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
3 मई (रविवार): संडे होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
9 मई (शनिवार): इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
10 मई (रविवार): संडे होने के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 मई (शनिवार): सिक्किम का राज्य दिवस है। ऐसे में इस राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 मई (रविवार): संडे होने के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार है। इस दिन बैंकों का अवकाश होता है।
24 मई (रविवार): संडे होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती। इस दिन त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
27 मई (बुधवार): ईद-उल-अधा (बकरीद) के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना आदि राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 मई (गुरुवार): बकरीद के मौके पर इस दिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा, जम्मू-श्रीनगर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
31 मई (रविवार): संडे होने के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन सर्विस का करें इस्तेमाल
बैंकों की छुट्टी वाले दिन कई तरह की ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंकों की छुट्टी का इन सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ता। इन छुट्टियों में ATM, मोबाइल बैंकिंग, UPI और इंटरनेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। आप पैसे ट्रांसफर या कैश निकालने जैसे जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए डिजिटल पेमेंट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।









































