माथे पर तिलक और त्रिपुंड, गले में माला, पुणे की हिंदू युवती के साथ महाकाल मंदिर पहुंचा सरफराज शेख तो हुई पिटाई

0

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर क्षेत्र में एक बार मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ पकड़ाया है। खास बात यह रही कि मुस्लिम युवक अपने माथे पर चंदन का तिलक, त्रिपुण्ड और महाकाल लिखा हुआ था। आधार कार्ड से मुस्लिम होने की पहचान हुई। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक की धुनाई कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। जांच जारी है।

रात्रि दो बजे बजरंग दल ने बोला धावा

दरअसल, पूरा घटना क्रम इस प्रकार है कि 16 और 17 जून की रात्रि 2 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली की एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ महाकाल मंदिर पहुंचा है। युवक हिंदू युवती के साथ हरसिद्धि मंदिर चौराहा पर महाकाल चलित भस्मारती में शामिल होने के लिए कतार में लगा था। युवक के माथे पर त्रिपुण्ड, महाकाल लिखा व चंदन का तिलक लगा हुआ था।आधार कार्ड से हुआ खुलासा

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मंदिर क्षेत्र पहुंचे और युवक से आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड में युवक का नाम सरफराज शेख था। जो कि पुणे के पिंपरी का रहने वाला है। पूछताछ में युवक ने अपनी वास्तविक पहचान बताई तो लोग आक्रोशित हो गए। वहीं, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवक की धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी युवक को पीटा । पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, परिजनों को सूचना दी गई है।उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर दर्शन के लिए लाइन में लगा हुआ था। युवक को थाने पर बिठाया गया है। वहीं, महिला मित्र को वन स्टाफ सेंटर भेजा गया है। जांच जारी है।

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में दर्शन करने पूर्व में भी नाम बदलकर युवक आते रहे हैं। हिंदू संगठनों के द्वारा पूर्व में भी उन्हें पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here