मानसून की बारिश पर अल-नीनो का खतरा! देशभर के 197 जिलों को लेकर अलर्ट हुई केंद्र सरकार; आपात योजना की तैयारी

0

नई दिल्ली: प्रशांत महासागर में उभरने वाले अल-निनो पैटर्न से मॉनसूनी बारिश में बड़ी कमी आने के जोखिम को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते ज्यादा प्रभावित हो सकने वाले 197 जिलों को चिह्नित कर लिया गया है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय अल-निनो के असर से निपटने के लिए राज्यवार आपात योजना तैयार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और यह संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश के पैटर्न में बदलाव हो सकता है, लिहाजा जहां भी जरूरत पड़े, वहां दूसरी फसलों की खेती की जा सके, इसके लिए बीजों का इंतजाम किया जा रहा है और किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here