मुरैना। सुमावली थाना क्षेत्र के हटूपुरा घुरैया बसई गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इस घटना में राजवीर गुर्जर और अजब सिंह गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।गोली लगने से घायल तीन अन्य व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो को ग्वालियर रेफर किया गया है।
दोनों मृतक सगे भाई हैं और रामजीलाल गुर्जर के बेटे हैं। घायल व्यक्तियों में विक्की और धीरज शामिल हैं।










































