मुरैना: जमीन के विवाद में चली लाठियां, महिलाएं भी पीछे नहीं; 8 अस्पताल पहुंचे, वीडियो वायरल

0

मुरैना। मुरैना जिले में सबसे ज्यादा विवाद जमीन पर मालिकाना हक को लेकर होते हैं। ऐसी ही एक घटना रामपुर थाना क्षेत्र के नगावनी गांव में हो गई, जहां खेत पर अपना-अपना हक जताने की बात पर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। इस मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है।मुंहवाद इतना बढ़ा, कि दोनों ओर के लोग लाठियां लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। प्रसारित हुए वीडियो में दिख रहा है, कि महिलाएं तक लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। इस मारपीट में एक पक्ष के घनश्याम जाटव, माखन जाटव, रघुराज जाटव व मलखान जाटव घायल हो गए। दूसरे पक्ष के इस्लाम खान, आशिक खान, हमीन खान, रोशन खान घायल हो गए। सभी घायलों को रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामपुर थाना प्रभारी एसके वर्मा ने बताया कि विवाद जमीन को लेकर हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर केस दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here