मृत गाय को कुआं में फेंकने से हुआ हंगामा, हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम केसलेवाडा का मामलाग्रामीणों ने जताया विरोध, पुलिस से शिकायत कर, कार्यवाही की करी मांग

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट। हटटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केसलेवाडा में उस वक़्त हंगामा मच गया।जब किसी ग्रामीण द्वारा एक मरी हुई गाय को ग्रामीण फलेश्वर पिता ग़ज़लाल बिसेन के खेत की निजी कुआं में फेंक दिया गया।इस मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच गांव वालों ने जहा एक ओर मामले की शिकायत पुलिस से की है तो वही दूसरी ओर मरी गाय को कुए में फेकने वाले ग्रामीण के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किए जाने की भी गुहार लगाई है।हालांकि उक्त ग्रामीण द्वारा मरी हुई गाय को फलेश्वर बिसेन के खेत स्थित कुए में क्यो फेका गया फिलहाल यह स्पष्ठ नही हो पाया है।जिसकी जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों से मिली शिकायत के आधार पर हट्टा थाना पुलिस ने ग्राम केसलेवाड़ा निवासी नवीन पिता मोहनलाल पटले के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस धारा 296 (बी), 351 (3) और धारा 272 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह गौमाता का अपमान है
उधर ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति द्वारा मरी हुईं गाय को कुए में फेंका गया है।उसी व्यक्ति से गाय को बाहर निकलावकर गाय के शव का सह सम्मान अंतिम संस्कार कराया जाना चाहिए।वही ग्रामीणों द्वारा इसे गौ माता का अपमान बताते हुए,गाय के शव को कुए में फेकने वाले के ग्रामीण के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर ग्रामीणों द्वारा वायरल किया गया है जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा नवीन पटले के इस कृत्य की निंदा की जा रही है।उधर मौके पर पहुंची हट्टा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है तो वही मामले की जांच कर,आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

नवीन पटले के घर मरी थी, गाय, ट्रेक्टर से ले जाकर कुए में फेंका-पंकज
शिकायतकर्ता पंकज पिता फलेश्वर बिसेन ने पुलिस को बताया कि उसका खेत ग्राम केशलेवाडा से दो किमी की दूरी पर स्थित है। जहाँ पर मेरा पुस्तैनी कुआ है।रविवार की दोपहर बजे मुझे मेरे पडोसी पवन कुमार पटले ने बताया कि वह अपने खेत तरफ गया था तो तुम्हारे खेत मे बने कुआ से बहुत बदबू आ रही थी। फिर मै गांव के पवन कुमार पटले, अक्षय बिसेन, सुखदेव रांहगडाले सहित अन्य लोगो के साथ अपने खेत के कुआ मे जाकर देखा तो कुआ में मरी हुई गाय थी।जहा से बदबू आ रही थी। हमे मोहनलाल पटले के उपर शंका हुआ क्योकि कुछ दिनो पहले मोहनलाल पटले की गाय मर गई थी। तब मुझे ओमकार मते, पवन कुमार पटले ने बताया कि मोहनलाल पटले के घर की मरी गाय को उसका लडका नवीन पटले ट्रेक्टर से लेकर जा रहा था। तब मैने नवीन पटले से पूछा कि तुने अपनी मरी हुई गाय मेरे खेत कुआ मे फेका है क्या, तब नवीन पटले ने बोला कि मैने मरी गाय तुम्हारे खेत कुआ मे फेका हूँ। मैने उसको बोला की तुमने अपनी मरी हुई गाय को मेरे खेत के कुंए में क्यों फेंक दिए अब बदबू आ रही है और उससे फैल रही बदबू से गांव में भी कोई बीमारी फैल सकती है तो नवीन पटले मेरे को गंदी-गंदी अश्लील गालीयाँ देकर कहने लगा की मैने डाल दिया हू गाय तेरे से जो बनता है कर लेना यदि ज्यादा बहस करेगा तो तेरे को भी गाय के साथ ही तेरे कुंए में गाड़ दूंगा।विवाद होने पर ओमकार मते, पवन कुमार पटले ने बीच बचाव किए और फिर मैं थाना रिपोर्ट करने आया हूँ नवीन पटले नें अपनी मरी गाय को मेरे खेत के कुंए में जान बुझकर फेंक दिया है जिससे मरी गाय से निकलने वाले कीटाणुओं से गांव के लोगों के स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ने की पूरी संभावना है।हमारी मांग है कि नवीन पटले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसपर दण्डात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here