‘मेरा धर्म सबसे बड़ा’- पति संग पैचअप होते ही वड़ा पाव गर्ल के बदले सुर, मुस्लिम लड़के संग वीडियो बनाने पर मांगी माफी

0

Vada Pav Girl Apologies For Making Video With Muslim Boy: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से सुर्खियां बटोरने वाली वड़ा पाव गर्ल इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई है। लाखों आरोप-प्रत्यारोप के बाद वड़ा पाव गर्ल का उनके पति युगम गेरा के साथ पैचअप हो चुका है। हालांकि दोनों ने ही एक-दूजे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। लेकिन अब वीडियो साझा कर वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) ने बताया कि उनके और युगम गेरा के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है। इतना ही नहीं, वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में एक और वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। वीडियो में वड़ा पाव गर्ल मुस्लिम लड़के के साथ कंटेंट बनाने के लिए माफी मांगती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि मेरा धर्म सबसे बड़ा है। 

  • वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) ने कहा, “जय श्री महाकाल दोस्तों, हाल ही के कुछ वीडियोज में मैंने मुस्लिम धर्म के लड़के के साथ वीडियो बनाई। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था, जीरो प्रतिशत अंदाजा नहीं था कि वो वीडियोज मेरे हिंदू संस्कृति को ठेंस पहुंचाएगी। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। लेकिन ये वीडियोज मेरे हिंदू संस्कृति को ठेंस पहुंचा देगी, इसका मुझे अंदाजा नहीं था। जाने-अनजाने मुझसे जो गलती हुई है। उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मैं अपने हिंदू धर्म को कभी नीचा नहीं दिखाना चाहती थी। मेरा धर्म सबसे बड़ा है। तो आज के बाद से मेरे वीडियो में कोई मुस्लिम लड़का कभी नजर नहीं आएगा। न मैं कभी किसी मुस्लिम लड़के के साथ वीडियो बनाऊंगी।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) यानी वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मैं सनातनी हूं और रहूंगी।” हालांकि इस वीडियो के लिए भी चंद्रिका दीक्षित बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब एक और नया नाटक चालू।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अबे यार तू इंस्टा आईडी डिलीट कर दे।” तीसरे यूजर ने लिखा, “इंस्टाग्राम, प्लीज इसका एकाउंट डिलीट कर दो।” चौथे यूजर ने लिखा, “आखिर तू चाहती क्या है, रोज नया नाटक।” पांचवे यूजर ने लिखा, “वो सब वीडियोज डिलीट कर दो फिर।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here