कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, PM को बताया आतंकवादी

0

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे अपने बयान से विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष के मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोल इतने बिगड़ गए कि उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी के रूप में वर्णित कर दिया। दरअसल, तमिलनाडु में एक सभा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा और उनके साथ गठबंधन करने के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की आलोचना की।

चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने AIADMK के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘वे (AIADMK) मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।’

बाद में सफाई देने लगे

मोदी को आतंकवादी बताने वाले बयान के बाद खड़गे सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं।’ बता दें कि खड़गे ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए BJP के नेतृत्व वाले NDA के साथ हाथ मिलाने को लेकर AIADMK पर निशाना साधा था। खड़गे चेन्नई में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे थे। इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। प्रचार के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि AIADMK ने प्रधानमंत्री मोदी का साथ कैसे दे दिया।

AIADMK-BJP गठबंधन पर उनका यह तीखा हमला तमिलनाडु चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आया है। 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि BJP जैसी पार्टी से हाथ मिलाकर, AIADMK ‘लोकतंत्र और अन्नादुराई, कामराज, पेरियार… और बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों को कमजोर कर रही है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here