संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, पर हाल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने झेले गए रेसिज्म और बुलिंग के अलावा मां रिचा शर्मा की मौत और पिता के जेल जाने पर बात की है। त्रिशला न्यू यॉर्क में रहती हैं। बेशक, वह संजय दत्त जैसे बड़े स्टार की बेटी हैं, पर स्टार किड होते हुए भी बचपन से लेकर अभी तक खूब दुख झेले और स्ट्रगल किया। त्रिशला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। रिचा भी एक्ट्रेस थीं, पर साल 1996 में उनका कैंसर से निधन हो गया। त्रिशला न्यू यॉर्क में नाना-नानी के साथ रहकर पली-बढ़ीं, जबकि पिता संजय उनसे मिलते आते-जाते रहते थे।
त्रिशला ने यूट्यूब चैनल Inside Thoughts Out Loud को दिए इंटरव्यू में मॉम रिचा की मौत, पिता संजय के ड्रग्स की लत के बारे में बात की और अमीर घर के बच्चों के बचपन की कड़वी सच्चाई पर भी रोशनी डाली। त्रिशला जब 8 साल की थीं, तभी उनकी मां का मौत हो गई थी।8 साल की त्रिशला और मां की मौत
त्रिशला ने बताया, ‘मेरी मॉम का 1996 में निधन हो गया, तब मैं 8 साल की थी। उनकी मौत ब्रेन ट्यूमर के कारण हुई। उन्हें 1989 में इस बीमारी का पता चला था। जब डॉक्टरों को इसके बारे में पता चला, तब तक यह चौथे स्टेज पर पहुंच चुका था। इस तरह का ब्रेन कैंसर सबसे घातक और अग्रेसिव कैंसरों में से एक है।’










































