मैहर में तीन बच्चियां तालाब में नहाते से समय डूबीं, एक को बचाया और दो की हो गई मौत

0

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पटेहरा तालाब में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां तीन बच्चियां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीड़ी कालोनी पटेहरा निवासी पूनम चौधरी (10), शालू चौधरी (17) और आंचल चौधरी(11) तालाब में नहा रही थीं। इसी दौरान अचानक वे गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास प्रारंभ किया। लोगों की तत्परता से शालू चौधरी को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here