मोवाड़ ग्राम सभा में सवाल पूछने पर भडक़ीं महिला सरपंच ,ग्रामीणों पर उठाई चप्पल

0

तीखी बहस के बाद आपा खो बैठीं सरपंच, हंगामे के कारण ग्राम सभा बीच में स्थगित

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। खैरलांजी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोवाड़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई जब ग्रामीणों के सवालों से नाराज होकर महिला सरपंच आपा खो बैठीं। चर्चा के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि महिला सरपंच ने ग्रामीणों पर चप्पल उठा ली और मारने की धमकी दे डाली। इस अमर्यादित रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर बालाघाट के नाम लिखित ज्ञापन सौंपकर दोषी महिला सरपंच के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

विकास और योजनाओं के नाम पर पूछे गए थे सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार १८ अगस्त को पंचायत भवन मोवाड़ में ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सरपंच वर्षा पति होलुराम कहालकर, उपसरपंच शिवशंकर चौड़े, सचिव श्री धुवारे, सहायक सचिव सुधीर बावनकर सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। बैठक के दौरान जब ग्राम विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं पर चर्चा शुरू हुई। तब गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के समक्ष कुछ मुद्दे रखे की गांव में लगी स्ट्रीट लाइट का बिल ग्राम पंचायत के द्वारा वहन करने के बजाय प्रत्येक घर से वसूलने पर आपत्ति जताई गई। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल में अनियमितता के चलते काम रोके जाने का मामला उठाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित शासकीय भूमि पर सरपंच के पति द्वारा अपना मकान बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची को पारदर्शी बनाते हुए सार्वजनिक करने की मांग की गई। सवालों से भडक़ीं महिला सरपंच श्रीमती वर्षा कहालकर बैठक में मचा बवाल इन संवेदनशील मुद्दों पर जब ग्रामीणों और प्रतिनिधियों के बीच बहस चल रही थी तभी अचानक सरपंच श्रीमती वर्षा कहालकर अपना आपा खो बैठीं। वे गुस्से में खड़ी होकर जोर जोर से चिल्लाने लगीं और अपने पैर से चप्पल निकालकर ग्रामीणों की तरफ तान दी तथा मारने की धमकी देने लगीं। सरपंच के इस अचानक और अलोकतांत्रिक आचरण को देखकर पूरी ग्राम सभा में हडक़ंप मच गया।

कलेक्टर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग

सरपंच की इस हरकत का विरोध करते हुए उपस्थित ग्रामीण और प्रतिनिधि उग्र हो गए जिसके कारण बैठक बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की और एकत्रित होकर एक लिखित आवेदन तैयार किया गया। ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त इस ज्ञापन को जिला कलेक्टर बालाघाट के कार्यालय में सौंपकर मांग की गई है की 18 अगस्त को ग्राम मोवा? ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम.सभा की बैठक के उपरांत श्रीमती वर्षा होलूराम कहालकर द्वारा चप्पल उठाने की घटना हुई। उक्त घटना ग्राम सभा की गरिमा एवं मर्यादा के विपरीत है। इससे उपस्थित ग्रामीणों के बीच अपमान एवं भय का वातावरण उत्पन्न हुआ। उक्त घटना की निष्पक्ष जाँच करवाया जाने तथा ग्राम.सभा की कार्यवाही में इस घटना को दर्ज कराते हुए नियमानुसार उचित कार्यवाही की जावे। कृपया मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here