यूरोप के इस छोटे से देश में फिर खरीदा सबसे ज्यादा सोना, भारत के करीब पहुंचाना चाहता है अपना गोल्ड रिजर्व

0

नई दिल्ली: सोने की कीमत जनवरी के अंत में रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद यह एक सीमित रेंज में ट्रेड कर रही है। इसका फायदा उठाते हुए दुनिया के कई देशों के सेंट्रल बैंक्स ने जमकर सोने की खरीदारी की है। साल की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान केंद्रीय बैंकों की खरीदारी 36 टन बढ़कर 244 टन पहुंच गई है। यह 2024 की चौथी तिमाही के बाद केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी है।

पिछले पांच साल में केंद्रीय बैंक ने हर तिमाही औसतन 228 टन सोना खरीदा है। यानी इस साल की पहली तिमाही में उनकी खरीद पांच साल के औसत से आगे निकल गई है। 2016 से 2020 के दौरान उनकी पांच साल की एवरेज खरीदारी 115 टन रही थी जो मौजूदा लेवल के मुकाबले आधी है। केंद्रीय बैंकों ने पिछली 11 तिमाहियों में से 10 बार 200 से ज्यादा सोना खरीदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here