योगी आदित्यनाथ के प्रयास को मिली बड़ी सफलता, अमेरिकी मल्टीनेशनल अडोबी ने नोएडा में खोला बड़ा दफ्तर

0

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को ग्लोबल कंपनियों का हब बनाना चाहते हैं। उनके इस प्रयास को बड़ी सफलता मिली है। इनोवेटिव टूल्स और प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और पर्सनलाइज्ड ग्राहक अनुभव को बढ़ावा देने वाले ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर अडोबी (Adobe) ने यूपी पर भरोसा जताया है। इस कंपनी ने शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर नोएडा में अपना नया ऑफिस खोलने की घोषणा की। यह कंपनी का भारत में 7वां और उत्तर प्रदेश में तीसरा ऑफिस है।

700 से अधिक लोग बैठेंगे

नोएडा के सेक्टर 129 स्थित मैक्स स्क्वायर (Max Square) में अडोबी का नया दफ्तर खेाला गया है। कंपनी ने वहां 1.58 लाख वर्ग फुट जगह लीज पर लिया है। कंपनी का कहना है कि इस कैंपस में इंजीनियरिंग और ग्राहक-केंद्रित भूमिकाओं वाले 700 से अधिक कर्मचारी एक साथ बैठेंगे। इससे पता चलता है कि अब नोएडा पर मल्टीनेशनल कंपनियों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here