रतलाम। रतलाम पुलिस ने सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सड़क, पानी, बिजली, खाद-बीज की कालाबाजारी और क्षेत्रीय विकास की मांगों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (बाप) ने बुधवार को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक शहर में बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने रोक लगा रखी है।
विधायक कलेश्वर डोडियार के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, शरद डोडियार और दिनेश माल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रतलाम पहुंचे विधायक डोडियार ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रशासन को 48 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और आठ दिन में समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।










































