रतलाम: सोना लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, साढ़े पांच करोड़ के सोना-चांदी के साथ छह गिरफ्तार, 300 कैमरे के फुटेज से मिला सुराग

0

Ratlam Gold Loot: रतलाम में साढ़े सात करोड़ रुपए के सोने की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साढ़े पांच करोड़ रुपए का सामान बरामद किया है। एक अन्य आरोपी फरार है।रतलाम: बस से साढ़े सात करोड़ की जूलरी लूट मामले का रतलाम पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से साढ़े पांच करोड़ रुपए के सोने-चांदी मिले हैं। इस घटना का मास्टरमाइंड सराफा कारोबारी का स्टाफ ही है, जिसने वारदात को अंजाम दिया है।13 अगस्त को हुई थी घटना

दरअसल, रतलाम के सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया उज्जैन के बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने साढ़े सात करोड़ रुपए के सोने से भरा बैग लूट लिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि व्यापारी की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी रोहित नायक ने ही यह साजिश रची थी। उसे सराफा कारोबारी के मूवमेंट के बारे में पूरी जानकारी थी।

पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में रतलाम पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने के 238 नग जेवरात, वजन 4.167 किलोग्राम, चांदी के 183 नग जेवरात, वजन 4.047 किलोग्राम, कुल 421 नग सोने-चांदी के आभूषण, वजन 8.214 किलोग्राम सहित लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।चाय की दुकान चलाता है आरोपी

वहीं, रोहित नायक के साथ प्लानिंग में शामिल अभिजीत उर्फ अभय रतलाम के गणेश मार्केट में ही चाय की दुकान चलाता है। अभिजीत ने रोहित को अपने पाले में करके व्यापारी की सारी जानकारी जुटाई थी। इसके बाद लूट की योजना बनाई। फिर रतलाम के कोर्ट चौराहे पर स्थित राहुल गुर्जर की दुकान पर पूरी प्लानिंग हुई।

बस से छीनकर भागे थे बैग

कारोबारी बड़नगर से बस में सवार हुआ था। आरोपी भी वही से सवार होकर पीछे की सीट पर बैठ गए थे। रेन फंटे के पास आरोपियों ने बस रुकवाई और व्यापारी के सोने से भरे बैग लेकर भाग गए। नीचे रवि उर्फ बबला गुर्जर ने उनके भागने के लिए बाइक उपलब्ध करवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here