आर माधवन ने बढ़ती उम्र, जीवन की प्लानिंग और तेजी से बदलती दुनिया में रिलेवेंट बने रहने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है। अपने मौजूदा काम और सोच के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि हालांकि आज लोग अधिक समय तक जीवित रह रहे हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद आने वाली चुनौतियों के लिए बहुत कम लोग तैयार हैं।
वरुण दुआ के साथ एक बातचीत में, माधवन ने बताया कि वह ऐसे रोल कर रहे हैं जो उनकी असल जिंदगी से मेल खाते हैं। अपनी वेब सीरीज ‘लेगेसी’ के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बढ़ती उम्र के बारे में बात की, ‘मैं एक ऐसे रोल कर रहा हूं जो मेरी उम्र के हिसाब से बिल्कुल सही है… पिछली बार की तुलना में अब मेरे बाल पहले से कहीं ज्यादा सफेद हो गए हैं।’
अब कोई भी जी सकता लंबी उम्र
चिकित्सा विज्ञान में हुए विकास पर एक्टर ने बताया कि लंबी उम्र अब सामान्य बात होती जा रही है। उन्होंने कहा, ‘यदि आप स्वस्थ रहें और अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें, तो 90 साल तक जीवित रहना अब कोई बड़ी बात नहीं है… बल्कि 90 से 100 साल तक जीना भी अब संभव हो रहा है।’










































