रूसी तेल पर छूट खत्म करना चाहता है अमेरिका, ट्रंप के आदेश का भारत पर क्या होगा असर, फिर करेंगे क‍िनारा?

0

नई दिल्ली: अमेरिका की वजह से भारत के रूसी तेल आयात पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह उन प्रतिबंधों में दी गई छूट को ‘जितनी जल्दी हो सके’ खत्म करना चाहता है जो भारत जैसे देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए दी गई थीं। सीनेट की विदेश नीति समिति के सामने गवाही देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने तर्क दिया कि ये उपाय ईरान युद्ध के बाद वैश्विक आपूर्ति को आसान बनाने के लिए सीमित समय के लिए लागू किए गए थे।

रूबियो ने समिति से कहा ‘हम इसे जितनी जल्दी हो सके खत्म करना चाहेंगे क्योंकि इस देश की मूल नीति उनके तेल पर प्रतिबंध लगाना रही है। ये छूटें सीमित समय के लिए हैं जिनका उद्देश्य वैश्विक आपूर्ति को और अधिक खोलना है।’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि प्रतिबंधों में दी गई यह छूट तेल की बढ़ती कीमतों के वैश्विक प्रभाव को कम करने का एक प्रयास था।

अमेरिका ने मार्च में रूसी तेल की खरीद पर लगे प्रतिबंधों से छूट दी थी और इसे दो बार बढ़ाया गया। आखिरी बार यह छूट 17 मई को एक महीने के लिए दी गई थी। भारत उन देशों में शामिल है जिन्हें रूसी तेल की खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली इस छूट का लाभ मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here