Singrauli BJP MLA: सिंगरौली में बीजेपी विधायक रामनिवास शाह की कार की धुलाई फायर ब्रिगेड के वाहन से हो रही है। सरकारी आवास के बाहर तीन-तीन कर्मचारी विधायक जी की गाड़ी पर पानी डालने में लगे हैं। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां से बीजेपी के विधायक रामनिवास शाह हैं। उनके घर के बाहर उनकी कार खड़ी है। इसकी धुलाई फायर ब्रिगेड के वाहन से हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।सरकारी आवास के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धुलाई
सिंगरौली में बीजेपी विधायक रामनिवास शाह को सरकारी आवास आवंटित है। घर के बाहर एक निजी वाहन खड़ी है। शासकीय फायर ब्रिगेड वाहन के कर्मचारी उसकी धुलाई कर रहे हैं। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
तीन कर्मचारी कर रहे हैं धुलाई
वायरल वीडियो साफ दिख रहा है कि तीन कर्मचारी फायर ब्रिगेड पाइप से विधायक जी की इनोवा कर कार की धुलाई कर रहे हैं। अब इस पर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोगों को कहना है कि शासकीय मशीनरी किस प्रकार दुरुपयोग किया जा रहा है।बिलौंजी में स्थित है शासकीय आवास
गौरतलब है कि सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह जिनका शासकीय आवास बिलौंजी में स्थित है। उनके घर के बाहर सड़क पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी थी और उसके कर्मचारी धुलाई कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान ने वीडियो को लेकर कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। आपसे ही मुझे जानकारी मिली है। वहीं, इस मसले पर विधायक को फोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया है।









































