अपनी विशाल स्टारकास्ट और बड़े कॉमिक यूनिवर्स को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब अपना नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज कर दिया है। यह गाना बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का ऐसा धमाकेदार संगम है, जो प्ले लिस्ट, शादियों और सोशल मीडिया रील्स पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस गाने की सबसे खास बात है अक्षय कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की दमदार जोड़ी पहली बार साथ दिख रही। दोनों की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रजेंस इस गाने में अलग ही आग लगाती दिख रही है। भव्य सेट्स, रंग-बिरंगे विजुअल्स, फेस्टिव वाइब्स और वायरल होने वाले हुक स्टेप्स के साथ ‘घिस घिस घिस’ को पूरी तरह मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिख रहे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। अपने कूल डांस मूव्स के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय इस बार देसी और रस्टिक अवतार में पूरी तरह छा गए हैं। विक्रम मोंट्रोस द्वारा कंपोज़ किया गया ‘घिस घिस’ गाना हाई एनर्जी, देसी स्वैग और फुल ऑन मस्ती से भरपूर एंटरटेनर है। विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक की दमदार आवाजों के साथ, अभिनव शेखर द्वारा लिखे गए बोल इस गाने में ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की वही रंगीन, शोरगुल वाली और एंटरटेनिंग दुनिया को जिंदा करते हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं।










































