संजय दत्त की बहन प्रिया ने पिता सुनील दत्त के साथ दिखाईं परिवार की पुरानी फोटोज, मस्ती करते संजू बाबा

0

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने हाल ही में सोशल मीडिया पर परिवार की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर करके पुरानी यादों को ताजा किया। इस पोस्ट में एक दुर्लभ पुरानी फोटो भी शामिल है जिसमें यंग संजय दत्त परिवार के लोगों और अपने पिता सुनील दत्त के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर परिवार के शुरुआती दिनों की एक झलक दिख रही है। सुनील दत्त बीच में बैठे हैं, जबकि उनके घर को लग उनके चारों ओर हैं। यंग संजय दत्त परिवार के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे यह तस्वीर फैंस के लिए बेहद खास बन गई है।

तस्वीरों के साथ, संजय की बहन प्रिया दत्त ने बहुत सुंदर सा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘पिछले कुछ सालों में, जीवन ने मुझे कई खूबसूरत रिश्ते दिए हैं… कुछ जन्मजात, और कुछ जीवन के सफर में परिवार जैसे बन गए। हर सुख-दुख में, ये वो लोग हैं जिन्होंने मेरे जीवन को प्यार, ताकत, स्नेह और उद्देश्य से भर दिया है। इस सफर में मेरे साथ चलने वाले हर दिल के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here