₹200 Cr से इत्‍तु सी पीछे ‘भूत बंगला’, अब Dhurandhar 2 का ‘पुष्‍पा 2’ को पछाड़ना नामुमकिन

0

आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अपने 7वें हफ्ते में एंट्री करने वाली है। बुधवार को बॉक्‍स ऑफिस पर 42वें दिन रणवीर सिंह स्‍टारर इस स्‍पाई एक्‍शन फिल्‍म ने जैसे-तैसे करोड़ में कमाई कर ली है। आगे अपने 7वें वीकेंड में यह वर्ल्‍डवाइड ‘बाहुबली 2’ को पछाड़कर दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म भी बन जाएगी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि देश में अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ना बॉलीवुड के इस ‘धुरंधर’ के लिए नामुमकिन है! दूसरी ओर, बुधवार को भारतीय सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ही जोर सबसे अध‍िक दिखा। मिक्‍सड रिव्‍यूज के बावजूद यह फिल्‍म ना सिर्फ अपना बजट निकालकर मुनाफा कमा रही है, बल्‍क‍ि 13 दिनों में यह वर्ल्‍डवाइड ₹200 करोड़ क्‍लब में एंट्री से बस इत्‍तु सी पीछे रह गई है।

प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी ‘भूत बंगला’ को बॉक्‍स ऑफिस पर कंपीटिशन की कमी का भरपूर फायदा मिला है। महीने पुरानी ‘धुरंधर 2‘ की कम होती रफ्तार के कारण इस हॉरर-कॉमेडी को लाभ मिला। लेकिन अब 01 मई को तीन नई फिल्‍मों की रिलीज के कारण स्‍क्रीन्‍स और शोज की संख्‍या पर असर पड़ेगा। शुक्रवार को तीन नई फिल्‍में रितेश देशमुख की ‘राजा श‍िवाजी’, जुनैद खान-साई पल्‍लवी की ‘एक दिन’ और मोहनलाल-ममूटी की ‘पैट्र‍ियट’ हिंदी में रिलीज हो रही है। जबकि ‘माइकल’ पहले से थ‍िएटर्स में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here