लालबर्रा मुख्यालय से लगभग ३ किमी. दूर लालबर्रा से बालाघाट मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत बकोड़ा में १३ जून को दोपहर लगभग २ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसायकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
डॉयल १०० के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा लाकर भर्ती करवाया गया जहां घायल व्यक्ति की पहचान वारासिवनी निवासी ५५ वर्षीय सुरेन्द्र माधवानी के रूप में की गई। जिसे सिर व हाथ में गंभीर चोट आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद बालाघाट रिफर कर दिया गया।









































