अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद से LIC को बड़ा नुकसान:ऑल टाइम लो के करीब पहुंचा LIC का शेयर

0

अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद का असर LIC पर भी देखने को मिल रहा है। इसी का नतीजा है की LIC का शेयर अपने ऑलटाइम लो के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को LIC का शेयर 584.70 रुपए पर बंद हुआ, जो कि इसके ऑल टाइम लो, 582 रुपए से थोड़ा ही ऊपर था। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से LIC के शेयर लगभग 17% गिर गया है। पिछले महीने 24 जनवरी को जब हिंडनबर्ग रिपोर्ट आई थी तब LIC का शेयर 702 रुपए पर था।

अडाणी के शेयर्स में गिरावट से LIC को 50 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
अडाणी ग्रुप के शेयरों में LIC का 24 जनवरी को टोटल इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 81,268 करोड़ रुपए थी, जो 24 फरवरी 2023 को गिरकर 32 हजार के करीब आ गई है। इस हिसाब से LIC को अडाणी ग्रुप में निवेश से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा नुकसान हुआ है।

गिरावट का LIC पॉलिसी होल्डर्स पर असर नहीं
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि इसका LIC पॉलिसी होल्डर्स पर असर न के बराबर ही रहेगा। LIC ने अपने कुल पोर्टफोलियो का सिर्फ 1% ही अडाणी ग्रुप में निवेश किया है। ऐसे में अगर आगे भी अडाणी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट रहती है, तक भी पॉलिसी होल्डर्स को मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पर आधा या एक पर्सेंट से ज्यादा का अंतर नहीं आएगा। ऐसे में पॉलिसी होल्डर्स का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है।

अभी LIC शेयर्स में निवेश दिला सकता है मुनाफा
अनुज गुप्ता के अनुसार ये समय LIC शेयर में निवेश के लिए सही साबित हो सकता है। NSE पर LIC का शेयर 872 रुपए पर लिस्ट हुआ था, जो अब 585 रुपए पर है। यानी ये अब तक 33% नीचे आ चुका है। आने वाले दिनों में इसके वापस ऊपर जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में अभी LIC के शेयर्स में निवेश किया जा सकता है।

शुक्रवार को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.11% गिरा
शुक्रवार को अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.11% गिरा। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी में 5-5% की गिरावट रही। वहीं NDTV में 4.22%, अडाणी विल्मर में 2.22% और ACC में 0.032% की गिरावट देखने को मिली। सिर्फ अडाणी पोर्ट्स में 1.44% और अंबुजा सीमेंट में 2.26% की तेजी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here