अब आधार के लिए OTP जरूरी नहीं, बिना रजिस्टर्ड नंबर के भी होंगे कई काम, समझें तरीका

0

अब आधार से जुड़े कई काम बिना OTP के भी किए जा सकते हैं। दरअसल अभी तक आधार नंबर रजिस्टर न हो, तो उससे जुड़ा कोई भी काम कर पाना मुमकिन नहीं होता था। हालांकि अब UIDAI ने उन यूजर्स के लिए नए ऑप्शन दिए हैं, जिनके पास रजिस्टर्ड नंबर नहीं है या किसी वजह से वे अपने नंबर को एक्ससे नहीं कर सकते। नई सर्विस के साथ बिना OTP नंबर के भी आधार से जुड़े जरूरी काम किए जा सकेंगे।

इसकी जगह UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन को बढ़ावा दिया है। ऐसे में अगर आप आधार से जुड़े कुछ कामों के लिए OTP की जगह फेस ऑथेंटिकेशन से काम चला सकेंगे। इसके जरिए आधार PVC कार्ड ऑर्डर करने और डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड करने जैसे काम किए जा सकते हैं। इनके लिए आपको OTP की जरूरत नहीं रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here