नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहान ने अब पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। खुद को पुरुष अधिकार कार्यकर्ता बताने वाली बरखा ने कहा, उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनका विरोध शांतिपूर्ण था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, अभिजीत दिपके के गुंडों ने मेरे साथ मारपीट की, मेरे ब्रेस्ट दबाए।’
बरखा त्रेहान ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही सीजेपी का नीट मुद्दे से कोई वास्तविक संबंध नहीं है। बल्कि यह राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दिपके और उनके सहयोगी भगवान श्रीराम और माता सीता का मजाक उड़ा रहे थे, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं।










































