अभिषेक शर्मा ने तो गजब ही कर दिया, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी सामने नहीं टिक पाया

0

आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक ने तूफानी शतक लगाते हुए क्रिस गेल के बड़े टी20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 135 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी पारी ने इस मैच में हैदराबाद को 47 रनों से जीत दिलाई।

अभिषेक शर्मा इस इनिंग के साथ ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है। अभिषेक ने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा है। गेल-फिंच ने टी20 क्रिकेट में 3 बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here