सबसे मुश्किल ओवर डाले, फिर भी बल्लेबाजों को बांधकर रखा, बिहार के लाल साकिब हुसैन का जवाब नहीं

0

हैदराबाद: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत मिली। इसमें अभिषेक शर्मा के शतक का योगदान अहम रहा। ईशान मलिंगा ने कमाल की बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए। हर्ष दुबे ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। हेनरिक क्लासेन के बल्ले से डेथ ओवर में विस्फोटक पारी निकली। इन सब के बीच चर्चा नहीं हो रही है तो साकिब हुसैन की, जिन्होंने पारी के सबसे मुश्किल ओवर डाले और दिल्ली के बल्लेबाजों को बांधकर रखा।

साकिब ने छठा और 19वां ओवर डाला

टी20 क्रिकेट में पावरप्ले का आखिरी ओवर सबसे मुश्किल ओवर होता है। वहीं 19वें ओवर को हमेशा 20वें से मुश्किल माना जाता है। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 54 रन था। केएल राहुल और नीतीश राणा सेट थे। साकिब हुसैन को कप्तान ईशान किशन ने छठा ओवर दिया। पहली गेंद पर एक रन देने के बाद दूसरी पर वह चौका खा गए। लेकिन इसके बाद नीतीश राणा के खिलाफ लगातार चार डॉट गेंदें डाली। इस ओवर में सिर्फ 5 रन ही बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here