अमेरिका ने जिस हेलफायर मिसाइल से अलकायदा सरगना को मारा उसी से की भारतीयों की हत्या, बरसे एक्सपर्ट्स

0

नई दिल्ली: गुरुवार को अमेरिकी सेना ने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले टैंकर ‘MT जलवीर’ के इंजन रूम पर दो AGM-114 हेलफायर मिसाइलें दागीं जिससे उस पर सवार सभी 20 भारतीय क्रू सदस्य घायल हो गए। अल-कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने हेलफायर मिसाइलों से ही मारा था। हेलफायर एक कम दूरी की हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है जिसे लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। इसे पहली बार 1984 में अमेरिकी सेना ने इस्तेमाल किया था। अमेरिका पिछले हफ्ते में कम से कम तीन ऐसे जहाजों पर हमले कर चुका है जिनपर भारतीय क्रू रहे हैं।

8 जून को अमेरिकी सेना ने मैरिवेक्स जहाज पर हमला किया था जिसमें सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया गया। वहीं 10 जून को अमेरिका ने M/T सेटेबेलो जहाज पर हमला किया इसमें 3 भारतीयों की मौत हो गई और 21 को बचा लिया गया। अब गुरुवार (11 जून) को गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले टैंकर M/T जलवीर पर हमला किया। इस हमले के बाद सभी 20 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया। गल्फ ऑफ ओमान के आस-पास चार दिनों में भारतीय क्रू वाले जहाज़ों पर यह तीसरा हमला था। अमेरिकी फोर्स ने M/T जलवीर पर दो हेलफायर मिसाइलें दागीं थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here