Ranbir Kapoor’s Buys 25 Acres Of Land: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्मों से कमाई कर इन दिनों लगातार प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने हाल ही में पुणे के पास 25 एकड़ जमीन खरीदकर एक और बड़ा प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट किया है। CRE Matrix को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने पुणे के मुल्शी इलाके में लगभग 25 एकड़ जमीन को 16.42 करोड़ रुपये में खरीदा है। बताया जा रहा है कि इसका रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल, 2026 को पूरा हुआ था।
पुणे के पास रणबीर कपूर ने खरीदी 25 एकड़ जमीन
रिपोर्ट की मानें तो पहला प्लॉट 21,400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसे 3.31 करोड़ रुपये में खरीदा गया। दूसरी प्लॉट 29,900 वर्ग मीटर की थी, जिसकी कीमत 4.62 करोड़ रुपये थी। तीसरी और सबसे बड़ी प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर की थी, जिसे 7.07 करोड़ रुपये में खरीदा गया। चौथी प्लॉट 8,900 वर्ग मीटर की थी, जिसकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये थी। इन चारों प्लॉट्स का टोटल एरिया 1,04,000 वर्ग मीटर यानी 25.7 एकड़ है। इसे खरीदने में कुल खर्च 16.42 करोड़ रुपये आया है। इस सौदे में 82.13 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी लगी। इससे पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में भी बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी थी।
‘रामायण पार्ट 1’ में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में देखा जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में यश को रावण के रोल में देखा जाएगा। फिल्म का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे।










































