आईपीएल में आज किसका मैच है, कब और कहां होगी सबसे जरूरी भिड़ंत

0

Today IPL Match 19 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण अब प्लेऑफ के बेहद करीब है। चेन्नई के मैदान पर बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में आसानी से 5 विकेट से जीत दर्ज की और इसी के साथ उसने आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoff) के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके साथ ही अब 3 टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अंक तालिका में पहले तीन पायदान पर कब्जा करते हुए प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी हैं। यानी अब सिर्फ 1 टीम के लिए जगह बाकी है। आज होने वाला मैच इस एक जगह को भर सकता है।

आज आईपीएल में किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। ये सीजन का 64वां मैच होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स अब भी मजबूती से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और उसके प्लेऑफ में जाने की सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 12 मैचों में 6 मैच जीते हैं और 6 मैच गंवाए हैं। राजस्थान की टीम 12 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। उसके अभी दो मैच बचे हैं। अगर वो अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

IPL 2026 में आज का मैच, कब और कहां होगा आज का आईपीएल मुकाबला? (IPL 2026 Today Match Schedule, 19 may 2026, Tuesday)

आज किसका मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
राजस्थान बनाम लखनऊ (RR vs LSG)सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर)शाम 7:30 बजे

आईपीएल इतिहास में राजस्थान और लखनऊ के आमने-सामने के आंकड़े (RR vs LSG Head To Head Stats)

आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सिर्फ 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में 5 बार राजस्थान की टीम ने लखनऊ को शिकस्त दी है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सिर्फ 2 मैचों में राजस्थान को हरा सकी है। आज का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होना है जहां इन दोनों टीमों के बीच आज तक 3 मैच हुए हैं जिसमें लखनऊ ने 2 मैचों में मेजबान राजस्थान की टीम की हराया है और एक मैच राजस्थान ने जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here