ई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ग्रुप राउंड के मुकाबले खत्म हो गए हैं। 26 मई से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पहले क्वालीफायर में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी। इस मैच की विजेता टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी। आरसीबी 18 पॉइंट के साथ टेबल में टॉप पर रही। गुजरात के भी 9 जीते से 18 पॉइंट थे लेकिन नेट रन रेट आरसीबी से खराब होने की वजह से उसे दूसरे नंबर पर रहना पड़ा।
आरसीबी और जीटी का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें रिकॉर्ड बराबरी का रहा है। आरसीबी ने 4 जीते हैं तो जीटी को भी 4 ही जीत मिली है। इस सीजन दोनों के बीच हुए दो मैचों में नतीजा 1-1 रहा। यही वजह है कि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।गुजरात टाइटंस की ताकत उनकी बॉलिंग
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए बॉलिंग सबसे बड़ी ताकत रही है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में गुजरात के तीन नाम है। रबाडा 24, राशिद 19 और सिराज 17 विकेट ले चुके हैं। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार के 24 विकेट हैं लेकिन उसके बाद टॉप-10 में टीम का कोई गेंदबाज नहीं है। टीम को छठे गेंदबाजी विकल्प के लिए जूझना पड़ा है। रोमारियो शेफर्ड ने करीब 12 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। गुजरात टाइटंस के पास गेंदबाजी के 7-8 विकल्प होते हैं।आरसीबी के लिए बैटिंग सुपर पावर
गुजरात टाइटंस की बैटिंग उसके टॉप-3 बल्लेबाज शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है। ऑरेंज कैप की रेस में गिल और सुदर्शन टॉप-2 में हैं। वहीं आरसीबी की बात करें तो टीम के पास बल्लेबाजों की सेना है। फिल साल्ट फिट होकर आ चुके हैं। विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड के अलावा क्रुणाल पंड्या भी हैं। गुजरात के खिलाफ 34वें मैच में आरसीबी ने 206 का टारगेट 19वें ओवर में चेज कर लिया था।










































