ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर 14 व्हेल फिर पाई गईं मृत!

0

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में एक समुद्र तट पर फंसे एक समूह में 14 युवा स्पर्म व्हेल की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार किंग आइलैंड पर स्थानीय लोगों ने मृत व्हेल को देखने के बाद अधिकारियों को सूचना दी थी। अधिकारियों ने वन्यजीव विज्ञानी और एक पशु चिकित्सक को जांच के लिए भेजा ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार तस्मानिया में व्हेल अक्सर फंस जाया करती हैं और इस तरह की घटनाओं के लिए तस्मानिया द्वीप एक रहस्यमयी स्थान लगता है। फिलहाल अभी कितनी और व्हेल तट के पास फंसी हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि हवाई सर्वेक्षण से पता चलेगा कि क्षेत्र में और जीव फंसे हैं । स्पर्म व्हेल 18 मीटर लंबी होती है और 45 टन वजनी हो सकती है। वन्यजीव वैज्ञानिक वैनेसा पिरोट्टा ने कहा कि मृत व्हेल शायद ‘बैचलर पॉड’ (किशोर नर व्हेल के एक समूह) का हिस्सा थीं जो तस्मानिया में एक समुद्र तट पर मुसीबत में पड़ गया। ‎विशेषज्ञों का कहना है ‎कि स्पर्म व्हेल ‘डीप-डाइविंग बसों’ की तरह होती हैं और आमतौर पर गहरे पानी में अधिक समय बिताती हैं। व्हेलों का फंसना एक रहस्य बना हुआ है। अभी हम ठीक से नहीं जानते कि ऐसा क्यों होता है। उन्होंने कहा कि व्हेल गलत नेविगेट कर यहां उथले पानी तक पहुंची होंगी। ऐसी ही एक घटना में सितंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े समुद्र तट पर फंसी हुई 380 से अधिक पायलट व्हेलों की मृत्यु हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here