ओलिंपियन विवेक सागर ने संभाली डीएसपी की कुर्सी, अब जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी करेंगे

0

टोक्‍यो ओलिंपिक में कांस्‍य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्‍य विवेक सागर अब विधिवत तौर पर मप्र पुलिस के डीएसपी बन गए हैं। करीब एक माह की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस मुख्यालय में विवेक सागर ने खाकी वर्दी पहनी। अभी उनके कंधे पर एक स्टार सजाया गया है। परिवीक्षा अवधि पूरी करने के बाद उन्‍हें दो स्टार और मिलेंगे। छोड़ी बीपीसीएल की जॉबशर्त के मुताबिक विवेक को हॉकी कोटे से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में मिली प्रथम श्रेणी के अफसर की जॉब छोड़ना पड़ी है। करीब दो साल तक उन्होंने इस कंपनी में सेवाएं दी हैं।विवेक ने बताया कि शुरुआत से ही उनके मन में पुलिस और भारतीय सेना के प्रति जुनून रहा है। आज हाकी की बदौलत उन्हें पुलिस अफसर बनने का अवसर भी मिल गया। डीएसपी के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद अब विवेक जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी को लेकर आज भोपाल से बेंगलुरु रवाना हो रहे हैं। भोपाल डीआईजी इरशाद वली समेत अन्य अफसरों ने पुलिस सेवा में विवेक की ज्‍वाइनिंग कराई। उनके भाई विद्यासागर प्रसाद ने विवेक के कंधे पर एक स्टार लगाया।

गौरतलब है कि 12 अगस्त को सम्मान समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विवेक को डीएसपी बनाने का प्रस्‍ताव देते हुए पुलिस सेवा में आने को कहा था। दो साल तक विवेक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे, उन्हें पुलिस अकादमी भौंरी में प्रशिक्षण भी लेना होगा। दो साल बाद उनके कंधे पर दो स्टार और सज जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here