कटनी में शादी के कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने गए युवक का रात को मिला खून से सना शव

0

कटनी। कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। एक दिन पहले एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद अब शुक्रवार-शनिवार की रात एक फोटोग्राफर का शव रक्तरंजित अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गांव से तिलक समारोह में फोटोग्राफी करने निकला था। उसकी हत्या कर शव को मंदिर के पास फेंकने की आशंका है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र के पहरिया गांव निवासी प्रदीप साहू पिता सुरेश साहू, 23 साल फोटोग्राफी का काम करता था। युवक कुछ दिन से बाहर था और पांच दिन पहले ही घर लौटा था। शुक्रवार की शाम को वह मोटर साइकिल से घर से कटनी में एक तिलक कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने की बात कहकर निकला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here