एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व बताया गया है। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह तिथि 9 अगस्त, रविवार को पड़ रही है। पद्मपुराण में भी कामिका एकादशी का महात्म्य बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, पाप कटित होते हैं। वहीं, शास्त्रों और पुराणों में एकादशी तिथि पर दान का भी बड़ा महत्व बताया गया है। ऐसा करने से विष्णुजी की कृपा प्राप्त हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए पं. राकेश झा से विस्तार से जानते हैं कि कामिका एकादशी पर किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।
छाता करें दान
कामिका एकादशी का व्रत सावन के महीने में किया जाता है। इस दौरान बारिश अधिक होती है और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होती है। ऐसे में वर्षा से बचाव के लिए आप जरूरतमंदों को छाता दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, पुण्य फल की प्राप्ति होती है।













































