खापा में नल जल योजना ठप नौतपे की भीषण गर्मी में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खापा में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। विकासखंड में जारी नौतपे और भीषण गर्मी के बीच पिछले चार दिनों से तकनिकी खराबी से ग्राम की नल जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। योजना की मोटर खराब हो जाने के कारण पूरे गांव में पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है। हालत यह है कि ग्रामीणों को बूंद.बूंद पानी के लिए सुबह से देर रात तक जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जिससे ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और पंचायत के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

जल स्रोत उगल रहे गंदा और जंग युक्त पानी

गांव के पारंपरिक जल स्रोत भी अब जवाब दे रहे हैं कई हैंडपंप ऐसे हैं जो जंग युक्त और दूषित पानी उगल रहे हैं। इस पानी का उपयोग ग्रामीण कपडे.बर्तन और निस्तार के लिए तो जैसे.तैसे कर रहे हैं लेकिन यह पानी पीने योग्य बिल्कुल नहीं है। पेयजल के लिए ग्रामीणों को तपती धूप में आधा से एक किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर खंडवा रोड स्थित टोले में महज एक हैंडपंप के भरोसे करीब आधा सैकड़ा परिवार निर्भर हैं। अत्यधिक दोहन के कारण इस हैंडपंप का जलस्तर भी लगातार नीचे जा रहा है जिससे कुछ देर चलने के बाद यह हैंडपंप भी गंदा और मटमैला पानी उगलने लगता है।

कुएं पर लग रही भीड़ पानी के लिए आपस में भिड़ रहे लोग

गांव में पानी की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्राम के धरम नागोसे के घर के सामने स्थित कुएं पर सुबह और शाम दोनों वक्त दर्जनों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पानी भरने की होड़ में ग्रामीणों के बीच कई बार विवाद और तीखी नोकझोंक की स्थिति भी निर्मित हो रही है। तडक़े सुबह से लेकर देर रात तक लोग सिर पर बर्तन और हाथ में बाल्टियां थामे लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। वर्तमान में नौतपे के कारण पारा आसमान छू रहा है। इस भीषण गर्मी में पानी की मांग दोगुनी हो जाती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रबंधन की उदासीनता के कारण ग्रामीण बूंद.बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी मोटर सुधार नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत खापा के आक्रोशित ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से मांग की है कि नल.जल योजना की खराब मोटर को तत्काल सुधारा जाए और गांव में जलापूर्ति बहाल की जाये।

चार दिन से नल जल योजना बंद पड़ी है पानी के लिये ग्रामीण परेशान है-धनवंता नेवारे

ग्रामीण श्रीमती धनवंता नेवारे ने बताया कि चार दिन से नल जल योजना बंद पड़ी है। हैंडपंप कुएं से पानी लेते हैं पूरा टोला इस इकलौते हेंडपम्प से पानी ले जाता है। बस्ती में जिन्हें पीने का पानी नहीं मिलता वह भी यहां आकर पानी ले जाते हैं। थोड़ी देर पानी निकलता है फि र ज्यादा उपयोग करो तो मटमैला पानी निकलता है। गर्मी का समय है हर घर में मवेशी है जरूरत के आधार पर लोग पानी ले जा रहे। यहां १५० से अधिक परिवार है जो यह इस हैंडपंप पर आते हैं नल जल का पानी कब मिलेगा कोई गारंटी नहीं है। हमारे हिसाब से पानी मिलना चाहिए परंतु अभी पानी नहीं मिल रहा है तो क्या करें कोई साधन तो ढूंढना पड़ेगा।

पानी की मोटर खराब हो गई मोटर का सुधार कार्य चल रहा है-देवीप्रसाद गौतम

सरपंच देवी प्रसाद गौतम ने बताया कि पानी की मोटर खराब हो गई है तीन दिन हो गए हैं मोटर का सुधार कार्य चल रहा है। नई मोटर भी पंचायत द्वारा क्रय की गई है हमारे यहां सभी हितग्राही नल जल योजना पर निर्भर है जिस कारण से पारंपरिक जल स्रोत खत्म होने की कगार पर है। क्योंकि उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है जिससे वह खराब हो रहे हैं अभी हमारे द्वारा ग्राम के हैंड पंप का सुधार कार्य करवाया गया है कुएँ की सफ ाई भी करवाई गई है। करीब डेढ़ वर्ष बाद यह पहली समस्या आई है जिसका सुधार कार्य चल रहा है और जल्द ग्रामीणों को योजना का पानी उपलब्ध हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here